अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में ISIS के ठिकानों पर हमला किया

अफ़गानिस्तान की सेना ने पाकिस्‍तान में आई.एस.आई.एस. से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अफ़गान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये हमले कल रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में आई.एस.आई.एस.के ठिकानों पर किए गए। इन हमलों में आई.एस.आई.एस.और उसके समर्थकों को भारी नुकसान पहुंचा और आर्थिक रूप से भी भारी क्षति हुई। मंत्रालय ने कहा कि इनमें कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हाल ही में पाकिस्‍तान के हवाई हमलों में अफ़गानिस्तान के 36 नागरिक मारे गए थे और 163 अन्य घायल हुए थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने तुरंत शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया और सभी पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा करने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

6 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

6 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

6 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

6 घंटे ago