भारत

AFMS ने सहयोगात्मक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ICMR के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने सहयोगात्मक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल, 2024 को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आईसीएमआर के स्वास्थ्य अनुसंधान एवं महानिदेशक विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य जैव चिकित्सा अनुसंधान और शैक्षणिक क्षेत्र में सहकारी एवं सहयोगी गतिविधियां संचालित करना है, जिससे देश तथा सशस्त्र बलों के लिए प्रासंगिक बहु-विषयक वैज्ञानिक, तकनीकी व शैक्षिक समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अधिकतम ऊंचाई वाले इलाकों, युद्ध संबंधी क्षति/घायल होने के बाद उत्पन्न तनाव विकार, आकाश में चिकित्सा, संक्रामक रोगों तथा सशस्त्र बल कर्मियों के समक्ष आने वाले अन्य स्वास्थ्य मुद्दों का हल ढूंढने के उद्देश्य से स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए साझेदारी की है।

इस समझौता ज्ञापन के तहत विभिन्न संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है, जिसमें सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों के लिए आईसीएमआर-एसीएसआईआर पीएचडी कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचडी करने हेतु पंजीकरण कराने का अवसर प्रदान करना भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

1 घंटा ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

1 घंटा ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

2 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

2 घंटे ago