राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए, दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रदूषणरोधी कई उपायों की घोषणा की। बैठक के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार पेट्रोल पंपों पर ऐसे गैजेट लगा रही है जो 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों की पहचान करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों की पहचान करने और शहर में उनके प्रवेश और निकास पर रोक लगाने के लिए एक टीम बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली हवाई अड्डे, बहुमंजिला इमारतों और अन्य बड़े कार्यालयों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करेगी।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम…
भारत ने हरित ऊर्जा के निर्यातक के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ा…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…