भारत

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र के सैक्‍टर 19 में लगी भीषण आग, सीएम योगी ने किया घटना स्‍थल का निरीक्षण

प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र के सैक्‍टर 19 में आज आग लग गई जिस पर जल्‍दी ही काबू पा लिया गया। बताया गया है कि इसमें एक व्‍यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्‍पताल भेजा गया है। लोगों का कहना है कि खाना बनाते समय एक टैंट में आग लग गई।

महाकुंभ-2025 ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि प्रशासन को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुंरत मौके पर पहुंचा गया और तेजी से आग पर काबू पा लिया। मेला प्रशासन ने कहा है कि अब सब कुछ सामान्‍य है।

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्नि शमन सेवा, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल के दल मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी इस घटना के संबंध में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से फोन पर बात की है। योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री को घटना के तथ्‍यों से अवगत कराया है।

मुख्‍यमंत्री ने घटना स्‍थल का निरीक्षण किया है और संबंधित अधिकारियों को युद्धस्‍तर पर राहत कार्य चलाने के आदेश दिए हैं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

8 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago