बिज़नेस

तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

शेयर बाजारों के शुक्रवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, आईटी और स्वास्थ्य देखभाल कंपनियों में मुनाफावसूली हावी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान एक समय स्थानीय शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंच गए थे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,636.50 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था।

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 11 अंक के मामूली बदलाव से 22 हजार 957 के स्‍तर पर दर्ज हुआ।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 83.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक इक्विटी बाजारों में कमजोरी से निवेशक धारणा प्रभावित हुई लेकिन विदेशी पूंजी की आवक फिर शुरू होने और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता ने बाजार को समर्थन देने का काम किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

4 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

10 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

10 घंटे ago