भारत

अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। वह शनिवार से पुलिस की हिरासत में हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कुमार की चार दिन की न्यायिक हिरासत के अनुरोध संबंधी अभियोजन पक्ष के आग्रह को स्वीकार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने 18 मई को कुमार को गिरफ्तार किया था।

Editor

Recent Posts

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…

59 मिनट ago

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…

1 घंटा ago

नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से रेल सेवा शुरू

नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई…

1 घंटा ago

NFDC और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने वेव्स बाजार के माध्यम से मौलिक कंटेंट की खोज के लिए साझेदारी की

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ईटानगर में ‘अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047’ का अनावरण किया तथा राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

1 घंटा ago

अमेरिका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया

अम‍रीका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया…

4 घंटे ago