अंतर्राष्ट्रीय

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के धमकी भरे बयान के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती के आदेश दिए

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने रूस के पूर्व राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के वर्तमान उप-प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव की टिप्पणियों के जवाब में दो परमाणु पनडुब्बियों को “उचित क्षेत्रों में तैनात” करने का आदेश दिया है।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयान के बाद रूस और अमरीका के बीच तनाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने पनडुब्बी तैनात करने का कदम इसलिए उठाया है कि अगर यह भड़काऊ बयान किसी गलत इरादे से दिया गया है तो उससे निपटा जा सके। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों पनडुब्बियों को कहां तैनात किया जा रहा है। दिमित्री मेदवेदेव ने हाल में रूस के यूक्रेन में युद्धविराम पर सहमत होने या कड़े प्रतिबंधों का सामना करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की चेतावनी के बाद अमरीका को धमकी दी थी।

इस बीच, रूसी संसद ड्यूमा के सदस्य विक्टर वोडोलात्स्की ने कहा है कि समुद्र में पर्याप्त रूसी परमाणु पनडुब्बियां मौजूद हैं, जो अमरीकी पनडुब्बियों से निपटने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के महासागरों में रूसी परमाणु पनडुब्बियों की संख्या अमरीकी पनडुब्बियों से कहीं ज़्यादा है और जिन पनडुब्बियों को अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उचित क्षेत्रों में भेजने का आदेश दिया है, वे लंबे समय से रूसी परमाणु पनडुब्बियों के नियंत्रण में हैं।

Editor

Recent Posts

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन…

2 घंटे ago

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,…

2 घंटे ago

BCCI ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाडियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर…

3 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा सामर्थ्य का प्रदर्शन किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 8-9 फरवरी,…

3 घंटे ago

TDB-DST ने स्वदेशी 700 बार-हाइड्रोजन भंडारण प्रणालियों में सहयोग के लिए मेसर्स गुडलाइफ मोबिलिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उन्नत…

3 घंटे ago

CSIR-NISCPR ने मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ऊर्जा सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026…

3 घंटे ago