भारत

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा सामर्थ्य का प्रदर्शन किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 8-9 फरवरी, 2026 को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी (डब्ल्यूडीएस) 2026 में भाग लिया। उन्होंने विश्व रक्षा प्रदर्शनी (डब्ल्यूडीएस) के उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लिया और इसमें पहली बार स्थापित भारतीय मंडप का शुभारंभ किया जिसमें रक्षा क्षेत्र से संबंधित सार्वजनिक उपक्रमों (डीपीएसयू) और निजी भारतीय कंपनियों की ओर से भारत की विनिर्माण क्षमता का प्रदर्शन किया गया। रक्षा मंत्री ने सऊदी अरब सैन्य उद्योग (एसएएमआई) और सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय की प्रदर्शनी भी देखी और उनके नवीनतम स्वदेशी तकनीकी विकास की समीक्षा की।

संजय सेठ ने सऊदी अरब के कार्यकारी मामलों के सहायक रक्षा मंत्री डॉ. खालिद बिन हुसैन अल-बियारी के साथ दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सऊदी अरब के रक्षा विकास प्राधिकरण (जीएडीडी) के प्रशासक डॉ. फलेह बिन अब्दुल्ला अल-सुलेमान से भी मुलाकात की और इस बात का उल्लेख किया कि भारत वैश्विक निर्यात के केंद्र के रूप में उभर रहा है। रक्षा राज्य मंत्री ने एक साथ मिलकर रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास के अवसरों का पता लगाने के उद्देश्य से जीएडीडी के अधिकारियों को भारत के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

संजय सेठ ने सऊदी अरब के सैन्य उद्योग महानिदेशालय (जीएएमआई) के प्रशासक अहमद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-ओहाली से मुलाकात की और रणनीतिक सहयोग के साझा क्षेत्रों तथा दोनों देशों की आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की। रक्षा राज्य मंत्री ने भारत की रक्षा क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए सैन्य उद्योग महानिदेशालय (जीएएमआई) के नेतृत्व में सऊदी अरब के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा का भी प्रस्ताव रखा।

रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा क्षेत्र की भारतीय और सऊदी कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए रक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच संयुक्त रूप से सहयोग के महत्व पर बल दिया और “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” के दृष्टिकोण के अंतर्गत विश्व के सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

रक्षा राज्य मंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में विख्यात सऊदी अरब की जन्मस्थली ‘दिरियाह’ का भी दौरा किया। बाद में, उन्होंने भारतीय दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ओर से महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और डिजिटल साक्षरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। रक्षा राज्य मंत्री ने ‘राष्ट्र प्रथम’ दृष्टिकोण का समर्थन किया और सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय समुदाय को सहायता के लिए दूतावास के अधिकारियों की सराहना की।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

12 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

12 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

12 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

12 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

12 घंटे ago