insamachar

आज की ताजा खबर

Agreement Signed Between ASML and Tata Electronics for Semiconductor Manufacturing in the Presence of the Prime Minister
बिज़नेस

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए एएसएमएल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन की उपस्थिति में आज गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को सहयोग प्रदान करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने गुजरात में भारत के पहले फ्रंट-एंड सेमीकंडक्टर फैब के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल द्वारा साथ मिलकर काम करने के निर्णय का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साझेदारी को देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

एएसएमएल एक डच बहुराष्ट्रीय कंपनी है और यह हाई-प्रिसिजन लिथोग्राफी इक्विपमेंट के प्रमुख सप्लायर्स में से एक है, जो सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। टाटा समूह की सहायक कंपनी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी है जो गुजरात में एक सेमीकंडक्टर निर्माण फैसिलिटी स्थापित कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *