Defence News

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू ने 6 जनवरी, 2025 को एयर कमोडोर ऋषि सेठ से बेस रिपेयर डिपो, तुगलकाबाद की कमान संभाली। डिपो कर्मियों द्वारा एक आकर्षक औपचारिक परेड के साथ उन्होंने कार्यभार संभाला।

एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू को 30 मई 1994 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में कमीशन दिया गया था। इस क्षेत्र में उनका अनुभव और विशेषज्ञता सराहनीय है। वे एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी), डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर, सिकंदराबाद के पूर्व छात्र रहे हैं। उनके पास विमानन और गाइडेड वेपन मिसाइल सिस्टम के क्षेत्र में व्यापक तकनीकी विशेषज्ञता है।

एयर ऑफिसर देबकीनंदन साहू ने अपने शानदार करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें प्रमुख एयर फोर्स बेस के चीफ इंजीनियरिंग ऑफिसर, ऑपरेशनल कमांड हेडक्वार्टर और एयर हेडक्वार्टर में स्टाफ नियुक्तियां शामिल हैं। उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में, एयर कमोडोर देबकीनंदन साहू को 26 जनवरी 2023 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

2 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

2 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

2 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

2 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

6 घंटे ago