वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने लक्षद्वीप द्वीप समूह का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने मिनिकॉय द्वीप और कवरती द्वीप पर तैनात वायु सैनिकों से बातचीत की और विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया। उन्होंने भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के जवानों के साथ भी बातचीत की।
बातचीत के दौरान, वायु सेना प्रमुख ने गतिशील भू-राजनीतिक माहौल में आगे रहने की आवश्यकता पर बल दिया और उभरती हुई आकस्मिकताओं को संबोधित करने में वायुसेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी रोशनी डाली। उन्होंने हर समय उच्च स्तर की तत्परता बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। वायु सेना प्रमुख ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों के पेशेवरपन की सराहना की और उन्हें राष्ट्र के सुरक्षा हितों को सुरक्षित रखने में हमेशा सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
वाणिज्यिक वाहन चालकों और फ्लीट संचालकों के लिए ‘आवागमन को सुगम बनाने’ की पहल के…
भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…
भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…
कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जल शक्ति मंत्रालय के…