insamachar

आज की ताजा खबर

Air India Boeing 787-8 aircraft
भारत

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद, दम्मम और जेद्दा आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा कि हालात पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और कंपनी, अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए लगातार स्थिति का आकलन कर रही है। एयर इंडिया ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *