insamachar

आज की ताजा खबर

India will remain the world's fastest growing economy in the next 3 financial years - World Bank
अंतर्राष्ट्रीय बिज़नेस

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन के साथ प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने बैंकॉक में बैंक की वार्षिक बैठक के पूर्ण सत्र में अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए वित्त जुटाने में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 110 देशों के निवेशकों से पूंजी जुटाई गई, जिसमें अमरीका, ब्रिटेन और भारत अग्रणी रहे।

निजी पूंजी जुटाने में तीन गुना वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2022 में लगभग 35 अरब डॉलर से बढ़कर पिछले वर्ष 112 अरब डॉलर हो गई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *