insamachar

आज की ताजा खबर

Air India
भारत

एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच इस्राएल के लिए अपनी उड़ानें जुलाई के अंत तक स्‍थगित की

पश्चिम एशिया में जारी भूराजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एयर इंडिया ने जुलाई के अंत तक इस्राएल के लिए अपनी उड़ानों की निलंबन सीमा को बढ़ा दिया है। इससे पहले एयरलाइन ने जून के अंत तक तेल अवीव- दिल्‍ली हवाई मार्ग पर उड़ान परिचालनों को रद्द कर दिया था। एयर इंडिया के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण एयरलाइंस को महंगे ईंधन और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे परिचालन लागत बढ़ गई है। उधर, उड़ानें बंद होने से इस्राएल में रह रहे चालीस हजार से अधिक भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। सीमित उड़ान विकल्पों के कारण यात्रा खर्च भी काफी बढ़ गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *