राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में दिल्ली और इससे सटे क्षेत्रों में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप को लागू करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इससे सटे राज्यों के सभी चिन्हित प्रदूषित स्थानों पर प्रदूषण से प्राथमिकता से निपटने के निर्देश दिए हैं। ग्रैप को सख्ती से लागू कराने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कल नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की थी।
आयोग ने अधिकारियों से नागरिकों की सभी लंबित शिकायतों का समाधान एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया। प्रदूषण नियंत्रण पर निगरानी के लिए सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारियों को विभिन्न एजेंसियों और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ तालमेल रखने को भी कहा गया है। आयोग ने ग्रैप स्टेज-3 के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में दैनिक स्तर पर सूचित करने का भी निर्देश दिया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…