निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को दो मतदाता पहचान पत्र रखने के संबंध में एक बार फिर नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो अगस्त को मीडिया के समक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिखाए गए दो मतदाता पहचान पत्र से संबंधित ब्यौरा मांगा है।
भाजपा, जनता दल यूनाइटेड और एनडीए के अन्य घटक दलों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया है । इस मामले में राजनीतिक दलों ने कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए श्री यादव पर कार्रवाई की मांग की थी। तेजस्वी यादव का नाम पटना जिले में दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में दर्ज है। इस महीने की 2 तारीख को तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक मतदाता पहचान पत्र दिखाते हुए आरोप लगाया था कि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग ने दावे का तुरंत खंडन करते हुए मतदाता सूची में उनके दर्ज नाम और विवरण सार्वजनिक किया था।
इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के इसारे पर ऐसे मुद्दे उठा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग को पहले विशेष गहन पुनरिक्षण के संबंध में उनकी पार्टी के प्रश्नों का जवाब देना चाहिए।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…