भारत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में दिल्ली और इससे सटे क्षेत्रों में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप को लागू करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इससे सटे राज्यों के सभी चिन्हित प्रदूषित स्थानों पर प्रदूषण से प्राथमिकता से निपटने के निर्देश दिए हैं। ग्रैप को सख्ती से लागू कराने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कल नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की थी।

आयोग ने अधिकारियों से नागरिकों की सभी लंबित शिकायतों का समाधान एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया। प्रदूषण नियंत्रण पर निगरानी के लिए सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारियों को विभिन्न एजेंसियों और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ तालमेल रखने को भी कहा गया है। आयोग ने ग्रैप स्‍टेज-3 के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में दैनिक स्‍तर पर सूचित करने का भी निर्देश दिया है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago