राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया और सुबह के समय ‘स्मॉग’ (प्रदूषण के कारण धुंध) की परत छाई रही।
वायु गुणवत्ता को चार विभिन्न चरणों में वर्गीकृत किया जाता है। पहला चरण ‘खराब’ (एक्यूआई 201-300), दूसरा चरण ‘बहुत खराब’ (एक्यूआई 301-400), तीसरा चरण ‘गंभीर’ (एक्यूआई 401-450) और चौथा चरण ‘अत्यंत गंभीर’ (एक्यूआई 450 से अधिक) श्रेणी का होता है।
द्वारका, रोहिणी, डीटीयू, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा (टी 3), आईटीओ, मुंडका, नरेला, पटपड़गंज, शादीपुर, सोनिया विहार, वजीरपुर, अलीपुर, अशोक विहार, आया नगर, बुराड़ी, मंदिर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नजफगढ़ और नेहरू नगर राष्ट्रीय राजधानी के उन 24 इलाकों में शामिल हैं जहां बुधवार और बृहस्पतिवार की सुबह एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 की अनुसूची-एम में संशोधन का…
संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा…
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…