भारत

तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक नहर परियोजना की सुरंग में फंसे 8 लोगों के बचाव के लिए हर संभव प्रयास जारी

तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक नहर परियोजना की सुरंग में फंसे 8 लोगों के बचाव के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, सिंगरेणी कोलियरीज और अन्य बचाव दलों की ओर से इस सिलसिले में मिलजुलकर प्रयास किया जा रहा है। विशाखापट्टनम से आया नौसेना के गोताखोरों का एक दल उन लोगों को बचाने के लिए नागरकुर्नूल जिले में डोमालापेन्टा के नजदीक सुरंग में उतरा। बचाव दलों के अथक प्रयासों के बावजूद अभी तक इस काम में सफलता नहीं मिली है क्योंकि उन्हें दुर्घटना वाली जगह तक पहुंचने में कीचड़ की मोटी दीवार, लोहे की मुड़ी हुई छड़ों और सीमेंट के बड़े अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है।

यह घटना शनिवार सुबह हुई जब मशीन से खुदाई करते वक्त सुरंग की छत का एक हिस्सा ढह गया और आठों लोग 14 किलोमीटर अंदर फंस गए। बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया है कि स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है और इस संकट के समाधान के लिए तमाम विशेषज्ञ लगातार चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उस जगह की भौगोलिक स्थिति के कारण बड़ी मशीनों और उपकरणों को वहां तक ले जाना कठिन हो रहा है ताकि कीचड़ और मलबे को तेजी से हटाया जा सके।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

6 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

6 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

6 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago