बिज़नेस

भारत के सभी निर्यात को आज से ऑस्‍ट्रेलिया के बाजारों में शुल्‍क मुक्‍त पहुंच मिलेगी

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौते के तहत आज से भारत के सभी निर्यात को ऑस्‍ट्रेलिया के बाजारों में शुल्‍क मुक्‍त पहुंच मिलेगी। इससे रत्‍न और आभूषण, कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, फर्नीचर, खाद्य उत्‍पाद, अभियांत्रिकी सामान, चिकित्‍सा उपकरण और वाहन जैसे प्रमुख सेक्‍टर को लाभ होगा। बदले में भारत, ऑस्‍ट्रेलिया के 70 प्रतिशत उत्‍पादों को प्राथमिकता के आधार पर शुल्‍क मुक्‍त पहुंच देगा। ऑ‍स्‍ट्रेलिया से आने वाले सामानों में कच्‍चा माल तथा कोयला, खनिज अयस्‍क और शराब जैसे उत्‍पाद शामिल होंगे। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 29 दिसम्‍बर को ऑस्‍ट्रेलिया के साथ आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौते की तीसरी वर्षगांठ पर यह घोषणा की थी। इस फैसले से भारत के निर्यात और द्विपक्षीय व्‍यापार को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

2 मिनट ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

1 घंटा ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

2 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

2 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

2 घंटे ago