भारत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय शिष्‍टमंडल ने अमरीका यात्रा पूरी की

सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प से अवगत कराने के उद्देश्य से अमरीका की यात्रा पूरी कर ली है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से भेंट की। भारतीय दल ने हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के प्रमुखों, इंडिया कॉकस के प्रमुखों और सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी के नेताओं से भी मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने कई देशों के दौरे के अंतिम चरण में प्रमुख वार्ताकारों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, जिसे भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया के रूप में शुरू किया था। प्रतिनिधिमंडल 3 जून को अमरीकी राजधानी पहुंचा और कैपिटल हिल के साथ-साथ वाशिंगटन में भी कई बैठकें की गईं। सदस्यों ने अमरीकी सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ सांसदों को सीमा पार आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा कर चुका है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय शिष्‍टमंडल जर्मनी की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद कल दिल्ली पहुंचा।

यात्रा से लौटने के बाद रविशंकर ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा यूरोप भारत के साथ खड़ा है। हर जगह संसद के वरिष्ठ लोग मंत्रीगण, थिक टैंक, मीडिया और भारतीय कम्युनिटी से बातचीत हुई। भारत के प्रति पहलगाम के बर्बर आतंकवाद के खिलाफ बहुत गुस्सा है, और सभी ने कंडेम किया। भारत सरकार ने आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के सम्‍बंधों को उजागर करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए 33 देशों का दौरा करने का कार्य सात बहु-पक्षीय प्रतिनिधिमंडलों को सौंपा था।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

55 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

1 घंटा ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

1 घंटा ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

1 घंटा ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

1 घंटा ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

1 घंटा ago