भारत

सभी राजनीतिक दलों ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की

सभी राजनीतिक दलों ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में देश के निर्दोष भाइयों की निर्मम हत्‍या का भारत का जवाब है। अमित शाह ने कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्‍प है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सशस्‍त्र सेनाओं की सराहना की है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि विश्‍व को आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त नहीं करना चाहिए। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने भी बदले की कार्रवाई की सराहना की है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि उन्‍हें सशस्‍त्र सेनाओं पर गर्व है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने कहा कि तमिलनाडु आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के साथ खड़ा है। तेलुगुदेसम पार्टी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्‍वी यादव और बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पट्नायक ने इस कार्रवाई के लिए सेना को सलाम किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल ने कहा कि भारतीय सेना के साहस से हर नागरिक आश्‍वस्‍त है। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्‍ठ नेता और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने भी कहा है कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और उसे भारतीय सेना के साहस और शूरवीरता पर गर्व है। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) तथा कुछ अन्‍य दलों ने भी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि उन्‍हें भारतीय सेना पर अभिमान है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

10 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

13 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

13 घंटे ago