झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। इस चरण में कुल 43 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। झारखंड में कल होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को उनके क्षेत्र में रवाना किया जा रहा है। इस चरण के कुल 225 संवेदनशील बूथों में से 194 बूथों पर मतदान दल कल ही पहुंच चुके हैं। शेष 30 बूथों के मतदान अधिकारी आज रवाना होंगे। यह संवेदनशील बूथ पांच जिलों पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहारदागा, गढ़वा और गुमला में है। राज्य भर में कुल 15344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा बलों की 200 से अधिक कंपनियां तैनात की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…