जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को आज फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। जापानी संसद डायट के दोनों सदनों में ज्यादातर वोट सुनिश्चित होने के बाद इशिबा पुन: निर्वाचित हुए।
प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज दोपहर संसद का असाधारण सत्र बुलाया गया। पिछले महीने के आमचुनाव में बहुमत खोने के बाद सत्तारूढ़ एलडीपी और कोमीतो गठबंधन को मत विभाजन का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री इशिबा और प्रमुख विपक्षी दल कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता योशिहिको नोदा के बीच मुकाबला हुआ।
67 वर्षीय इशिबा को प्रतिनिधिसभा में 221 वोट मिले। बहुमत के लिए आवश्यक 233 मत जुटाने में नाकाम रहने के बावजूद इशिबा देश के 103वें प्रधानमंत्री बने।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…