नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी सात विधायक सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी -एन.डी.पी.पी. में शामिल हो गए हैं। नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर ने एनसीपी के सात विधायकों के एनडीपीपी में विलय की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। हमारे संवाददाता ने बताय़ा है कि 60 सदस्यों वाली विधानसभा में एन.डी.पी.पी. के विधायकों की संख्या 32 हो गई है।
संसदीय मामलों के मंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नेता केजी केन्ये ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना विलय का आवेदन सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। केजी केन्ये ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के बारे में कहा कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करते हैं।
इस बीच नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर नेसंसदीय मामलों के मंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नेता केजी केन्ये ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना विलय आवेदन सौंपा, जिसे उन्होंने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस कदम से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व को मजबूती मिली है। कैबिनेट फेरबदल की संभावना के बारे में श्री केन्ये ने कहा कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करते हैं।
नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर ने एनसीपी के सात विधायकों के एनडीपीपी में विलय को मंजूरी का आधिकारिक आदेश भी जारी किया है। एनडीपीपी विधायक दल में विलय करने वाले एनसीपी विधायकों में नामरी नचांग, पिक्टो शोहे, वाई. म्होंबेमो हम्त्सो, वाई. मनखाओ कोन्याक, ए. पोंगशी फोम, पी. लोंगोन और एस. तोइहो येप्थो शामिल हैं।
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा…