भारत

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, पांच हजार अधिक तीर्थयात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए

कल से शुरू हुई 38 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। यात्रा कल दक्षिण-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम और मध्‍य-कश्‍मीर के गांदरबल जिले के बालतल से विधि‍वत शुरु हुई थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के बीच श्रद्धालु सवेरे ही जाने शुरू हो गए।

आज सुबह पहलगाम मार्ग पर 3000 से अधिक भक्‍तों को चंदनवाड़ी की ओर जाने की अनुमति दी गई। बालतल गांदरबल बेस कैंप से 7700 से अधिक तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 5600 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन किए। इस बीच, 291 वाहनों में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों, साधुओं आदि सहित 6000 से अधिक तीर्थयात्रियों के एक नये जत्थे को आज सुबह जम्‍मू के भगवती नगर बैस कैंप से रवाना किया गया। ये यात्री आज शाम तक अपने-अपने बेस कैंपों पर पहुँच जाएंगे।

Editor

Recent Posts

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

2 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

5 मिनट ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लैक्रोस टीमों से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखने आह्वान किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…

12 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

7 घंटे ago