भारत

बांग्लादेश में अशांति के बीच भारत ने 19 हजार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक प्रयासों को बढ़ाया: डॉ. एस. जयशंकर

बांग्लादेश में अशांति के बीच भारत अपने राजनयिकों के माध्यम से वहां भारतीय नागरिकों के लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में स्‍वत: बयान देते हुए बताया कि इस समय करीब 19 हजार भारतीय नागरिक बांग्लादेश में हैं, जिनमें नौ हजार विद्यार्थी शामिल हैं। आज राज्यसभा में बांग्लादेश की स्थिति पर एक बयान में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि ढाका में भारतीय उच्चायोग की सलाह पर पिछले महीने ही बड़ी संख्या में छात्र भारत लौट आए हैं।

डॉ. जयशंकर ने बताया कि केंद्र सरकार वहां रह रहे अल्पसंख्यकों की स्थिति पर नजर रख रही है। उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समूहों और संगठनों द्वारा पहल की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि भारत इन पहलों का स्वागत करता है, लेकिन जब तक कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक वह इस विषय पर चिंतित रहेगा। डॉ जयशंकर ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था। विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि शेख हसीना ने भारत आने की मंजूरी मांगी थी और वे कल शाम दिल्ली पहुंचीं हैं।

शेख जयशंकर ने कहा कि पिछले 24 घंटों से हम ढाका में अधिकारियों के साथ भी नियमित संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मान ने कल राष्ट्र को संबोधित किया और जिम्मेदारी संभालने तथा अंतरिम सरकार बनाने की बात कही है।

बांग्लादेश में भारत की राजनयिक उपस्थिति पर उन्‍होंने बताया कि ढाका में उच्चायोग के अलावा, चटगांव, राजशाही, खुलना और सिलहट में सहायक उच्चायोग हैं। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश सरकार से अपेक्षा करता है कि वह इन प्रतिष्ठानों के लिए आवश्यक सुरक्षा संरक्षण प्रदान करेगी और हालात स्थिर होने पर सामान्य कामकाज की आशा करता है।

Editor

Recent Posts

बीसीसीआई ने सितंबर में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच टी-20 क्रिकेट शृंखला की पुष्टि की

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच नई दिल्‍ली में 13 से 17 सितंबर तक तीन टी-ट्वेंटी…

5 घंटे ago

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना…

6 घंटे ago

बलूचिस्‍तान के सुरब जिले में पाकिस्‍तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्‍चों सहित 30 से अधिक नागरिक मारे गए

बलूचिस्तान के सुराब जिले में कल पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और…

6 घंटे ago

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित विनियमों के तहत जारी सभी अन्‍य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र रद्द किए

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित नियमों के…

6 घंटे ago

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने संगठित पेपर लीक के आरोप में पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफ‍िसर की नियुक्‍ति प्रक्रिया पर, 17…

7 घंटे ago