ऑन-डिमांड कंवीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने आज अमितेश झा को अपने तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स बिज़नेस, स्विगी इंस्टामार्ट, का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। यह फैसला 4 सितंबर से प्रभावी होगा। अमितेश एक अनुभवी ई-कॉमर्स एक्सपर्ट हैं और वे भारत की शीर्ष कंपनियों के लिए दो दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं, जिसमें उन्होंने कैटेगरीज़, ऑपरेशन्स, स्ट्रैटेजी और प्रोडक्ट डेवेलपमेंट का नेतृत्व किया है। स्विगी के को-फाउंडर और वर्तमान स्विगी इंस्टामार्ट के CEO, फणी किशन, अब स्विगी की सेंट्रल ग्रोथ यूनिट की निगरानी करेंगे और स्विगी ग्रुप के CEO श्रीहर्षा माजेती के साथ करीब से काम करेंगे।
स्विगी ग्रुप के CEO श्रीहर्षा माजेती ने कहा “स्विगी इंस्टामार्ट के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में अमितेश झा का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। अमितेश हमारे पास फ्लिपकार्ट से आए हैं, जहां उन्होंने पिछले 14 वर्षों में एक प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है। उनके व्यापक अनुभव में स्मार्टफोन्स, जनरल मर्चेंडाइज़, फैशन और बड़े अप्लायंसेज़ की सीरीज़ को लीडरशिप देना और उनके लॉजिस्टिक्स आर्म का मैनेजमेंट शामिल है। स्विगी इंस्टामार्ट के साथ, हमारे पास भारत में कंज़्यूमर पैटर्न्स को रिडिफाइन करने का एक अनूठा मौका है, और अमितेश के लीडरशिप में भविष्य के संभावनाओं को लेकर मैं उत्साहित हूं।”
अपने नए रोल के बारे में बात करते हुए, स्विगी इंस्टामार्ट के नए CEO अमितेश झा ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि भारत में कंज़्यूमर इंटरनेट उद्योग परिवर्तनकारी बदलाव के कगार पर है। मुझे विश्वास है कि स्विगी, अपनी इनोवेटिव DNA, मजबूत कस्टमर्स फोकस और ब्रांड ट्रस्ट के साथ, कस्टमर्स के व्यवहार को रिडिफाइन करने और नए इंडस्ट्री फर्स्ट प्रैक्टिस सेट करने में सबसे आगे रहेगा। इस यात्रा में योगदान देने और इस प्रसिद्ध संगठन का हिस्सा बनने का मौका पाकर मैं गहरे आभारी हूं।”
स्विगी इंस्टामार्ट से पहले, अमितेश झा फ्लिपकार्ट के साथ थे, जहां उन्होंने फ्लिपकार्ट और ई-कॉमर्स को भारत में मेनस्ट्रीम बनाने में जरूरी योगदान दिया। अमितेश ने फ्लिपकार्ट तब ज्वाइन किया जब कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में शुरुआती प्रयास कर रही थी और इस सीरीज़ में महत्वपूर्ण वृद्धि को लाने में उन्होंने एक जरूरी भूमिका निभाई, जिसके साथ इण्डस्ट्री फर्स्ट प्रैक्टिस ने नए स्टैण्डर्ड सेट किए। बाद में, फ्लिपकार्ट के सप्लाई चेन के प्रमुख के रूप में, उन्होंने स्टैण्डर्ड सेट किया और लॉन्ग-टर्म वृद्धि लाने में जरूरी योगदान दिया। हाल ही में, उन्होंने फ्लिपकार्ट के ग्रोथ बिज़नेस का लीडरशिप किया, लॉन्ग-टर्म वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया। वह IIT दिल्ली के केमिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और IIM अहमदाबाद से MBA की डिग्री रखते हैं।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…
भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित…
न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…