भारत

भाजपा के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिला और उन्हें एक पत्र सौंपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिला और उन्हें एक पत्र सौंपा। इस पत्र में यह कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी को भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया है। राष्ट्रपति को एनडीए के घटक दलों की ओर से समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में भाजपा से राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव और डॉ. सी.एन. मंजूनाथ; तेलुगु देशम पार्टी से एन. चंद्रबाबू नायडू; जनता दल (यूनाइटेड) से नीतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) एवं संजय झा; शिव सेना से एकनाथ शिंदे; जनता दल (सेक्युलर) से एच.डी. कुमारस्वामी; लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान; हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) से जीतन राम मांझी; जनसेना से पवन कल्याण; राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अजीत पवार; अपना दल (सोनीलाल) से अनुप्रिया पटेल; राष्ट्रीय लोक दल से जयंत चौधरी; यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल से जयंत बसुमतारी; असम गण परिषद से अतुल बोरा; सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से इंद्र हैंग सुब्बा; ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन से सुदेश महतो एवं चंद्र प्रकाश चौधरी; और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से रामदास अठावले शामिल थे।

प्राप्त विभिन्न समर्थन पत्रों के आधार पर इस बात के लिए संतुष्ट होने पर कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन, जोकि सबसे बड़ा चुनाव-पूर्व गठबंधन भी है, नवगठित 18वीं लोकसभा में बहुमत का समर्थन हासिल करने और एक स्थिर सरकार बनाने की स्थिति में है, राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

राष्ट्रपति ने नरेन्द्र मोदी से राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तिथि एवं समय बताने और उन्हें केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले अन्य व्यक्तियों के नामों के बारे में परामर्श देने का भी अनुरोध किया।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

29 मिनट ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

30 मिनट ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

33 मिनट ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

12 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

12 घंटे ago