insamachar

आज की ताजा खबर

A joint team of security forces killed a terrorist in an encounter in Kishtwar district of Jammu and Kashmir
Defence News भारत

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि गांदरबल के अरहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *