अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता फ्रांस के कान फिल्म समारोह में सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म द शेमलेस के लिए अनसर्टेन रिगार्ड श्रेणी में मिला है। इस फिल्म का निर्देशन बुल्गारिया के कॉन्सटैटिन बोजानोव ने किया है।
कोलकाता की रहने वाली सेनगुप्ता इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हैं। यह इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में भारत के लिए एक अहम उपलब्धि है। कान महोत्सव का समापन शनिवार यानी आज होगा।
समारोह में, भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान,पुणे के प्रशिक्षु चिदानंद एस. नाइक और उनकी टीम को फिल्म सनफ्लावर्स वेअर द फर्स्ट वन्स टू नो के लिए ला साइनेफ पुरस्कार दिया गया।
समारोह में संस्थान के पूर्व छात्रों– मैसाम अली और संतोष सिवन को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…