insamachar

आज की ताजा खबर

Annapurna Scheme will launch in West Bengal today, providing eligible women with financial assistance of ₹3,000 every month.
भारत

पश्चिम बंगाल में आज से शुरू होगी अन्‍नपूर्णा योजना, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेगी तीन हजार रूपये की सहायता

पश्चिम बंगाल सरकार आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याणकारी पहल, ‘अन्नपूर्णा योजना’ का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस योजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

पहले चरण में, लाभार्थियों को बैंक खातें में आज से ही 3,000 रुपये भेजना शुरू होगा। इस योजना से लगभग दो करोड़ महिला उपभोक्‍ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। नबन्ना में, दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल उपस्थित रहेंगी। साथ ही, राज्य के सभी ब्लॉक, नगर पालिकाएं और कलकत्‍ता नगर निगम क्षेत्र में वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से राज्‍य के प्रत्येक ब्लॉक और नगर पालिका से जुड़ा रहेगा। पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्‍न करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्‍यक व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया गया है। उद्घाटन के बाद प्रत्‍येक ब्‍लॉक और नगर पालिका क्षेत्र में चुने गए 100 अन्‍नपूर्णा योजना लाभार्थियों को अनुमोदन पत्र प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *