अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि देउबा की यात्रा दोनों देशों के बीच ‘‘करीबी और घनिष्ठ’’ संबंधों का प्रमाण है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा का आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘इस यात्रा से नियमित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय आदान-प्रदान की परंपरा जारी रहेगी और यह दोनों देशों के बीच करीबी तथा घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।’’

देउबा सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगी। नेपाल की विदेश मंत्री की यह यात्रा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू यात्रा के एक सप्ताह बाद हुई है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

3 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

3 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

3 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

17 घंटे ago