भारत

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के दौरान, भारत में एंथ्रोपिक के विस्तार और क्लाउड कोड सहित इसके एआई टूल्स के बढ़ते उपयोग पर चर्चा हुई, जिनका उपयोग देश में जून से पाँच गुना बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के जीवंत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र और मानव-केंद्रित एवं उत्तरदायी एआई नवाचार को आगे बढ़ाने में प्रतिभाशाली भारतीय युवाओं की अपार क्षमता की जानकारी दी। उन्होंने एंथ्रोपिक के विस्तार का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत की एआई क्षमताओं को और मजबूत करेगी।

डारियो अमोदेई ने एआई नीति के प्रति भारत के सक्रिय दृष्टिकोण और समावेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर इसके फोकस की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया; “आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत का जीवंत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतिभाशाली युवा मानव-केंद्रित और ज़िम्मेदार एआई नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं। हम एंथ्रोपिक के विस्तार का स्वागत करते हैं और प्रमुख क्षेत्रों में विकास के लिए एआई का उपयोग करने हेतु मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

6 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

17 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

19 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

21 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

24 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

29 मिनट ago