अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता के संकेत दिए

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन आज 16वें दिन भी जारी हैं। अमरीका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, इन प्रदशनों में मृतकों की संख्या 544 हो गई है। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए एक बैठक आयोजित की जा रही है। एक रिपोर्ट-

ईरान में जारी विरोध प्रर्दशनों को देखते हुए सरकार ने कार्यवाही तेज कर दी है। 8 जनवरी से लगभग पूरी तरह से इंटरनेट बंद है, जिससे संचार व्यवस्था ठप हो गई है। ईरानी अधिकारियों ने इस अशांति के लिए विदेशी हस्तक्षेप, विशेष रूप से अमरीका और इज़राइल को दोषी ठहराया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने आर्थिक सुधारों का वादा करते हुए बाहरी शक्तियों पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को उपद्रवी और आतंकवादी करार दिया है और कार्रवाई से पीछे हटने की संभावना से इनकार कर दिया है। ईरान में 2022-23 के विरोध प्रदर्शनों के बाद से देश में अशांति का यह सबसे गंभीर दौर है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

5 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

18 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

19 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

20 घंटे ago