अंतर्राष्ट्रीय

एंटनी ब्लिंकन ने G-7 को इजरायल के खिलाफ ईरान और हिजबुल्लाह की संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, इज़राइल पर ईरान और हिजबुल्लाह की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी हाल में हिजबुल्लाह और हमास में प्रमुख हस्तियों की हत्याओं के मद्देनजर आई है।

अमेरिका का मानना ​​​​है कि ईरान और हिजबुल्लाह दोनों सोमवार को ही इस्राइल पर हमले की शुरूआत कर सकते हैं। बदले की इस संभावित कार्रवाई की सटीक प्रवृत्ति अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। एंटनी ब्लिंकन ने इससे पहले तनाव कम करने के प्रयासों के तहत अपने जीसीसी समकक्षों से बातचीत की और उन्‍होंने हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह और वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र की हालिया हत्याओं के बाद यह चेतावनी बढा दी है। इन हत्‍याओं के लिए व्‍यापक रूप से इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया गया है। इससे, पहले से ही अस्थिर मध्‍य पूर्व क्षेत्र में तनाव काफी बढ गया है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

9 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

9 घंटे ago