बिज़नेस

एपीडा ने भारत से UAE को एमडी2 किस्म के अनानास की पहली खेप भेजना आसान किया

भारत के ताजे फलों के निर्यात क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को एमडी2 किस्म के अनानास की पहली खेप के सफल निर्यात की सुविधा प्रदान की।

एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने एपीडा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर-सी.सी.ए.आर.आई.) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बहुमूल्य एमडी2 किस्म के अनानास की 8.7 मीट्रिक टन (650 डिब्बे) की खेप को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई।

अभिषेक देव ने कहा, “यह भारत के कृषि निर्यात इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो उच्च गुणवत्ता वाले अनानास का उत्पादन और वैश्विक बाजारों में इसकी आपूर्ति करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि अनानास की एमडी2 किस्म अपनी असाधारण मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है, और हम इसे संयुक्त अरब अमीरात के बाजार में पेश करने को लेकर रोमांचित हैं।

एमडी2 अनानास को “गोल्डन रिप” या “सुपर स्वीट” के रूप में भी जाना जाता है। यह अनानास उद्योग में स्वर्ण मानक बन गया है। प्रमुख रूप से इसकी खेती कोस्टा रिका, फिलीपींस और थाईलैंड जैसे देशों में होती है।

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में उत्पादित एमडी2 अनानास के लिए आई.सी.ए.आर.- सी.सी.ए.आर.आई. ने फसल की कटाई के बाद के प्रबंधन और समुद्री प्रोटोकॉल के विकास के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान की। एक निजी फर्म ने स्थानीय किसानों के साथ साझेदारी में 200 एकड़ में अनानास के इस किस्म को सफलतापूर्वक उगाया, जिससे इष्टतम गुणवत्ता और उपज सुनिश्चित हुई।

कटाई किए गए अनानास को सावधानीपूर्वक वर्गीकृत किया गया, छांटा गया, पैक किया गया और नवी मुंबई के पनवेल में संग्रहित किया गया। वहां से, अनानास की इस खेप को संयुक्त अरब अमीरात भेजने से पहले जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जे.एन.पी.टी.) ले जाया गया।

एपीडा भारत से ताजे फलों और सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपने समर्पित प्रयासों को जारी रखे हुए है। एमडी2 अनानास का यह पहला परीक्षण शिपमेंट एपीडा की निर्यात उपलब्धि में पर्याप्त वृद्धि का संकेत देता है, जिससे वैश्विक बाजार में भारत की उपस्थिति बढ़ती है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

6 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

6 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

7 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

7 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

7 घंटे ago