बिज़नेस

एप्पल ने iPhone की कीमतों में 6,000 रुपये तक की कटौती की

बजट में मोबाइल फोन पर आयात शुल्क कम करने की घोषणा के बाद दिग्गज स्मार्टफोन विनिर्माता एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतें 6,000 रुपये तक घटा दी हैं। एप्पल की तरफ से जारी नवीनतम कीमत सूची के मुताबिक, आयातित आईफोन प्रो मॉडलों की कीमत में 5,100-6,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

एप्पल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रही थी। भारतीय ग्राहकों के लिए 128 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन प्रो मॉडल की कीमत 3.7 प्रतिशत की कटौती के बाद 1,29,800 रुपये होगी। इसी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन प्रो मैक्स की कीमत 1,59,900 रुपये से घटकर 1,54,000 रुपये हो गई है।

इसके साथ एप्पल ने आईफोन के भारत में विनिर्मित 13, 14 और 15 शृंखला वाले आईफोन की कीमतों में भी 300 रुपये की कमी की है जबकि आईफोन एसई मॉडल 2,300 रुपये सस्ता हो गया है। आईफोन मॉडलों की कीमतों में यह बदलाव मोबाइल फोन और चार्जर पर आयात शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने के बजट प्रस्ताव के बाद हुआ है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान…

6 घंटे ago

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भूटान में 108 स्तूपों की स्थापना समारोह में भाग लिया

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण खेल 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण…

7 घंटे ago

भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई

भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की…

8 घंटे ago