आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने भारत में अभी तक का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है। जुलाई-सितंबर 2024 में देश में आईपैड की बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया, समीक्षाधीन अवधि में कुल शुद्ध बिक्री छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 94.93 अरब डॉलर हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 89.49 अरब डॉलर थी।
एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कंपनी की आय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ हमने अमेरिका, यूरोप तथा शेष एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, फ्रांस, ब्रिटेन, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में सितंबर तिमाही के राजस्व रिकॉर्ड दर्ज किए। हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे काफी खुश हैं जहां हमने सर्वकालिक रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है।’’
कुक ने कहा कि एप्पल ने इस तिमाही में देश में दो नए स्टोर भी खोले। एक स्टोर मुंबई में और दूसरा दिल्ली में खोला गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में ग्राहकों के लिए चार नए स्टोर खोलने को उत्साहित हैं।’’ एप्पल ने भारत में पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई में चार और स्टोर खोलने की योजना की अक्टूबर की शुरुआत में घोषणा की थी।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका और ईरान अगले सप्ताह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे।…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल…
प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम…