खेल

तीन दिन के जीओएटी इंडिया टूर पर कोलकाता पहुंचे अर्जेटिना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनिल मैस्सी का भव्य स्वागत

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी जीओएटी इंडिया टूर के लिए आज कोलकाता पहुंचे। अर्जेंटीना के सुपरस्टार की भारत यात्रा 14 साल बाद हो रही है। कोलकाता में मैस्सी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिनमें एक मुलाकात सत्र और मैस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण शामिल है। इसके बाद मेस्सी आज शाम कोलकाता से हैदराबाद पहुंचेंगे। वहीं, हैदराबाद, अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज की मेजबानी के लिए तैयार है।

अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी आज शाम हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचेंगे। उनका एक प्रदर्शनी मैच खेलने का भी कार्यक्रम है। प्रदर्शनी मैच में एक की कप्तानी मेस्सी करेंगे और दूसरी की कप्तानी तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी करेंगे। इस प्रतियोगिता का नाम ‘जीओएटी कप‘ कह रखा गया है। मेस्सी दो अन्य फुटबॉल सितारों, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ परेड में शामिल होंगे। तेलंगाना पुलिस ने स्टेडियम के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

11 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

16 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

16 घंटे ago