भारत

सेना ने अपनी ताजा ब्रीफिंग में पाकिस्‍तानी सेना के दावे का भंडाफोड़ किया

सेना ने अपनी ताजा ब्रीफिंग में पाकिस्‍तानी सेना के दावे का भंडाफोड़ किया है। इसमें कुछ भारतीय समाचार चैनलों द्वारा भारतीय हवाई ठिकानों के नष्‍ट होने की बात स्‍वीकार करने का झूठा आरोप लगाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्‍ट चैक इकाई ने कहा कि पाकिस्‍तान साक्ष्‍य के तौर पर छेड़छाड़ वाली फुटेज दिखाकर अपने लोगों को गुमराह कर रहा है।

मीडिया ब्रीफिंग में कल पाकिस्‍तान के अंतर सेना जनसंपर्क महानिदेशक ने भारतीय समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित पूर्ण मूल वीडियो क्लिप के एक छोटे और संपादित अंश का इस्‍तेमाल किया।

भारतीय समाचार चैनलों द्वारा वास्‍तविक फुटेज में भारतीय सैन्‍य बलों द्वारा एक पाकिस्‍तानी हवाई क्षेत्र के बर्बाद होने की रिपोर्टिंग की गई है।

पाकिस्‍तान, सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार का सहारा ले रहा है। इस कठिन समय में हर सूचना की सावधानीपूर्वक जांच करने की आवश्‍यकता है। अगर आपको संदिग्‍ध सामग्री विशेषकर भारतीय सशस्‍त्र बलों या मौजूदा स्थिति से संबंधित कोई अन्‍य सूचना दिखाई दे, तो आप पीआईबी फैक्‍ट चैक इकाई को सूचित करें।

आप ऐसी सामग्री को व्हाट्सएप नम्‍बर 8799711259 और ईमेल आईडी – Factcheck@pib.gov.in पर भी साझा कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

10 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago