निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन वोट को हटाया नहीं जा सकता। आयोग ने कहा कि 2023 में, कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जाँच के लिए आयोग ने स्वयं प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इससे पहले, राहुल गांधी ने दावा किया था कि आलंद विधानसभा क्षेत्र में कम से कम छह हज़ार मत हटाए गए थे। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर में हेरफेर के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाए गए थे।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुनाव आयोग पर बार-बार गलत और निराधार आरोप लगाने की आलोचना की है। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
गलत, निराधार आरोप बार-बार इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया पर लगाना। कभी ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह खड़े करने, कभी वीवीपेट पर करना, कभी चुनावों के नतीजों पर करना और कभी टूल किट के सहारे इस संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना, क्या ये आदत सी बन गई है? क्या चाहती है कांग्रेस पार्टी?
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…