भारत

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में रात 11:45 बजे तक लगभग 61.20% मतदान दर्ज किया गया

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान में रात 11:45 बजे तक लगभग 61.20% मतदान दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे मतदान दल लौटते रहेंगे, इन आंकड़ों को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) लाइव उपलब्ध होगा, जैसा कि पहले के चरणों में होता रहा है।

छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट, हरियाणा की सभी दस सीट, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सभी सात सीट, उडीसा की छह और झारखंड की चार तथा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोट डाले गये। इस सीट पर 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो पिछले 35 वर्ष में सबसे ज्‍यादा है। बिहार में 55 प्रतिशत से अधिक, हरियाणा में लगभग 62, झारखंड में 64 और दिल्ली में करीब 58 प्रतिशत वोट डाले गये। ओडिशा में 71 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54 और पश्चिम बंगाल में 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस चरण में कुल आठ सौ नवासी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल और मनोज तिवारी, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और राज बब्बर, समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी चुनाव मैदान में हैं।

रात 11:45 बजे राज्यवार मतदान का अनुमानित प्रतिशत इस प्रकार है:

क्र. सं.राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशपीसी की संख्यामतदानका अनुमानित %
1बिहार0855.24
2हरियाणा1060.4
3जम्मू और कश्मीर0154.30
4झारखंड0463.76
5दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र0757.67
6ओडिशा0669.56
7उत्तर प्रदेश1454.03
8पश्चिम बंगाल0879.47
8 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश5861.2

यहां प्रदर्शित डेटा फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में डाली जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रुझान है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों (पीएस) से डेटा प्राप्त होने में समय लगता है और साथ ही, इस रुझान में पोस्टल बैलेट शामिल नहीं है। प्रत्येक पीएस के लिए दर्ज किए गए वोटों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान समाप्त होने पर सभी मतदान एजेंटों के साथ प्रपत्र 17 सी में साझा किया जाता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago