बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही दिन बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने आज सुबह ढाका के पास स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने एक मिनट का मौन रखा, जबकि सशस्त्र बलों के जवानों ने राजकीय सलामी दी। पाकिस्तानी सेना द्वारा ऑपरेशन सर्चलाइट के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के बाद, बांग्लादेश को 1971 में नौ महीने के युद्ध के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई और 16 दिसंबर को उसे विजय प्राप्त हुई।
इसी बीच, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर बांग्लादेश को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई संबंधों पर प्रकाश डाला और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग (जेडीसी) बैठक आज, 28 सितंबर 2026…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश ने पश्चिम…
भारत-यूएई निवेश पर उच्च स्तरीय संयुक्त कार्यबल (एचएलजेटीएफआई) की 14वीं बैठक आज मुंबई में आयोजित…
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने ओडिशा के पारादीप से लगभग 37 समुद्री मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में…
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री (राष्ट्रीय…
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के नीचे दी…