अरविंद श्रीवास्तव ने आज वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव पद का कार्यभार संभाला। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 18 अप्रैल 2025 को अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव पद पर नियुक्त किया था।
इससे पहले, कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और फिर अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया है।
इससे पहले, अरविंद श्रीवास्तव, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के बजट प्रभाग में संयुक्त सचिव; एशियाई विकास बैंक में विकास अधिकारी; बेंगलुरु में वित्त विभाग के सचिव; बेंगलुरु में शहरी विकास विभाग के सचिव; कर्नाटक में शहरी अवसंरचना विकास एवं वित्त निगम में प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…
इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नए…
केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…