भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अध्यक्षता में आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुगम बनाने और साझा आर्थिक तथा सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डॉ. जयशंकर कल देर शाम अटलांटा पहुंचे।

डॉ. जयशंकर जी20 बैठक से इतर क्वाड देशों – अमरीका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस वर्ष आयोजित होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की यह दूसरी बैठक होगी। अटलांटा से विदेश मंत्री पहली नवम्‍बर से चार नवम्‍बर तक होने वाली राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए सेंट जॉन्स, एंटीगुआ और बारबुडा जाएंगे। आगामी बैठक का विषय है “समृद्ध राष्ट्रमंडल के लिए साझेदारी और निवेश में तेजी लाना”।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

17 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

1 घंटा ago

इजराइल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। नए…

1 घंटा ago

भूटान में हिमनदी लेख के फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी

केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…

1 घंटा ago

डीआरआई ने उत्तर प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; दो गिरफ्तार

राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी…

2 घंटे ago