भारत

सशक्‍त दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन आसियान हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में रचनात्‍मक भूमिका निभा सकता है: डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत का विश्‍वास है कि सशक्‍त दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन आसियान हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में रचनात्‍मक भूमिका निभा सकता है। आसियान फ्यूचर फोरम के पहले संस्‍करण को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की हिन्‍द-प्रशांत महासागर की पहल और इस क्षेत्र पर आसियान देशों का समन्‍वय व्यापक सुरक्षा चुनौतियों के लिए मजबूत तंत्र प्रदान करता है।

उन्होंने कहा आसियान भारत की पूर्वोन्‍मुखी नीति के केंद्र में है और हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तम्‍भ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है कि अल्‍प विकसित और विकासशील देशों के समूह अपना दृष्टिकोण स्‍पष्‍ट करें और अंतरराष्ट्रीय मामलों में बड़ी भूमिका निभाएं।

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि नौवहन, विमानन और निर्बाध वाणिज्यिक स्वतंत्रता का सभी देश सम्मान करें और उसे सुगम बनायें। क्वाड संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि क्वाड नेता आसियान देशों को लगातार अपना अटूट समर्थन देते रहें।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

2 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

3 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

3 घंटे ago