भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ग्लोबल साउथ देशों की बैठक को संबोधित किया

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु संबंधी आपदाओं और बहुपक्षीय व्यवस्था पर बढ़ते दबाव से निपटने के लिए विश्व के विकासशील, अल्प विकसित और गरीब देशों के बीच अधिक सहयोग की अपील की है।

डॉक्टर जयशंकर कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 81वीं बैठक से अलग ग्लोबल साउथ देशों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति में बढ़ते संघर्ष, आपूर्ति श्रृंखला और व्यापार पर दबाव, निवेश के बिखरे हुए प्रवाह, बढ़ते ऋण के जोखिम और विकास के लिए अपर्याप्त वित्त की समस्याएं देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील और अल्प विकसित देशों को आपूर्ति श्रृंखला, वित्त और संपर्क की बाधाओं जैसी मुख्य चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

विदेश मंत्री ने ऊर्जा की उपलब्धता और कीमतों में हेरफेर को रोकने, अनाज और उर्वरक की आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करके खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष आर्थिक और व्यापारिक तौर-तरीकों को बढ़ावा देने के प्रयासों का आह्वान किया।

डॉक्टर जयशंकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाले बदलावों का सही ढंग से प्रबंधन करने के महत्व पर भी बल दिया ताकि विभाजन को रोका जा सके और विकासशील तथा अल्प-विकसित देशों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

डॉक्टर जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी से भी मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उनकी बातचीत खाड़ी क्षेत्र की स्थिति, भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे- आईएमईसी और यूक्रेन संघर्ष पर केंद्रित थी।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

2 घंटे ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

3 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

3 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

3 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

3 घंटे ago