सूचना और प्रसारण, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आई.टी. मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त रूप से मुंबई के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-एन.एफ.डी.सी. परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-आई.आई.सी.टी. के पहले परिसर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं को सशक्त बनाने और रचनात्मक उद्योगों को आगे बढ़ाने के सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संस्थान युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। श्री वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने आई.आई.सी.टी. के विकास के लिए चार सौ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी का एक संकल्प है कि आईआईटी और आईआईएम के सिस्टम की तर्ज पर क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ का एक नया इंस्टीट्यूशंस की सीरीज बने, आईआईसीटी – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी। टेक्नोलॉजी आज के क्रिएटिव वर्ल्ड में जिस तरह से एक इंटीग्रल पार्ट बन चुकी है उसमें बहुत जरूरी है कि हमारे क्रिएटिव इकोनॉमी में काम करने वाले जितने भी लोग हैं और जो इससे जुड़ना चाहते हैं उन सबको हम नए स्किल्स दें, टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग दें, नए टूल्स दें।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “मुंबई हमारे देश की मनोरंजन राजधानी के रूप में जानी जाती है और आई.आई.सी.टी. इस क्षेत्र को आवश्यक दिशा और संस्थागत समर्थन प्रदान करेगा।”
भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
भारत और कनाडा ने आज नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए…
आईएनएस सुदर्शिनी 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक पोर्ट सिटी अलेक्जेंड्रिया पहुंचा, जो उसके चल रहे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 2 मार्च, 2026 को मुंबई के नौसेना गोदी में…