भारत

प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे।

इस विषय के अंतर्गत, चार अलग-अलग वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों – (i) विनिर्माण, औद्योगिक उन्नयन और रणनीतिक क्षेत्र, (ii) लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त और बाजार पहुंच, (iii) शहरी आर्थिक क्षेत्र और (iv) अवसंरचना, रसद और माल ढुलाई को शामिल किया गया है।

बजट-पश्चात वेबिनार में औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नेतृत्व को सुदृढ़ करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से किए जा रहे दूरदर्शी सुधारों पर प्रकाश डाला जाएगा। विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य इन प्राथमिकताओं को प्रभावी कार्यों में परिणत करना होगा। इसके लिए उद्योग जगत के प्रतिभागियों के जमीनी अनुभव से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा, जो अधिक प्रभावी कार्यान्वयन में सहायक होंगे।

Editor

Recent Posts

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 घंटे ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

3 घंटे ago

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

4 घंटे ago